Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। सेठ फूलचंद बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत शनिवार को ‘सत्यानिष्ठा से समृद्धि’ (Probity for Prosperity) विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य-संस्कृति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. महावीर सिंह छौंकर की अध्यक्षता में NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनय वर्मा एवं NCC अधिकारी डॉ. पी. चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नैतिक मूल्य राष्ट्र की प्रगति के आधार हैं। उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए किए गए योगदान को भी याद किया।

इसके बाद शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, ईमानदारी तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य-संस्कृति बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. राजेश कुमार ने सरदार पटेल के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों, भ्रष्टाचार उन्मूलन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विनीत सिंह, डॉ. निखिल मिश्रा एवं डॉ. विशाल शामिल रहे।

प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की खुशी कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएड की पूजा सारस्वत द्वितीय और बीए की वंशिका मित्तल तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं साधना एवं पलक स्वामी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अनुशासक अधिकारी प्रो. कृष्णानंद त्रिपाठी, प्रो. पीके शर्मा, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. साहब सिंह, प्रो. संध्या, डॉ. डीके दीक्षित, डॉ. विमलेश, डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. अंजुला, डॉ. किरण सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page