Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। शहर के एक सराफा कारोबारी के यहां गाजियाबाद पुलिस के पहुंचने से बाजार में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गाजियाबाद में एक अधिकारी के यहां हुई चोरी के मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस टीम हाथरस पहुंची थी। बताया जा रहा है कि चोरी के आभूषणों को एक आरोपित ने हाथरस के सराफा कारोबारी को बेचा था।

इसी मामले में गाजियाबाद पुलिस आरोपित को अपने साथ लेकर हाथरस आई और संबंधित सराफा कारोबारी से पूछताछ की। पुलिस ने कारोबारी से आभूषणों की खरीद-बिक्री के संबंध में जानकारी जुटाई। साथ ही आरोपित और कारोबारी का आमना-सामना कराकर भी मामले की पुष्टि करने का प्रयास किया गया।

इस संबंध में सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हाथरस आई थी। मामला गाजियाबाद में हुई चोरी से जुड़ा है। स्थानीय पुलिस को अवगत कराकर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

उधर, अचानक गाजियाबाद पुलिस के बाजार में पहुंचने और सराफा कारोबारी से पूछताछ किए जाने के बाद व्यापारियों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page