Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। कोतवाली सदर क्षेत्र में एक युवक ने तीन लोगों पर एकराय होकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार आनंद टॉकीज के पास निवासी मदन गोपाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 22 सितंबर को सवलू उर्फ योगेश शर्मा, शनि कुशवाह तथा गुंजन और सचिन निवासी गोपेश्वर महादेव मंदिर ने एक साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आनी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page