Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में खेत पर जा रही महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोस के दो लोगों सहित अन्य व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। महिला का आरोप है कि थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। अब इस मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार घटना 15 अगस्त 2026 की शाम की है। महिला अपने बटाई के खेत पर जा रही थी, जहां मिर्च की फसल लगी हुई है। आरोप है कि खेत पर मौजूद मुकेश शराब के नशे में था और महिला से अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर महिला के साथ छेड़छाड़ की और बुरी नीयत से उसके सीने पर हाथ मारा।

महिला के अनुसार शोर मचाने पर रमेशचंद्र, श्याममुरारी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान मुकेश का बेटा अमन भी वहां आ गया और गाली-गलौज करते हुए महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद वह शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके विपरीत विपक्षी पक्ष की ओर से उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

महिला ने न्यायालय से थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश देने की मांग की थी। अब पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page