Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.


हाथरस 31 अक्टूबर। मथुरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा विद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृत्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि सरदार पटेल अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन एवं कुशल नेतृत्व के अद्भुत प्रतीक थे। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा स्वतंत्रता के पश्चात् देश की 562 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का उनका ऐतिहासिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्हें भारत का लौह पुरुष और आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में जाना जाता है। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित का सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है । इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, आपसी सद्भाव एवं देश की अखंडता बनाए रखने तथा सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं एकता की भावना को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर समस्त लॉर्ड कृष्णा परिवार उपस्थित रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page