Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से आने वाली कॉल की पहचान करना अब पहले से आसान होने जा रहा है। 1 नवंबरसे देशभर में सेवा शुरू होने जा रही है। इस सुविधा के लागू होने के बाद 4G और 5G नेटवर्क पर किसी अनजान नंबर से कॉल आने पर भी मोबाइल की स्क्रीन पर कॉल करने वाले व्यक्ति का रजिस्टर्ड नाम दिखाई देगा। इससे लोगों को केवल नंबर देखकर कॉल करने वाले की पहचान करने की परेशानी से राहत मिलेगी। सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को CNAP सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। खास बात यह है कि यह सुविधा डिफॉल्ट रूप से चालू रहेगी। इसके लिए मोबाइल यूजर्स को अलग से कोई सेटिंग करने या Truecaller जैसी थर्ड-पार्टी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा सीधे टेलीकॉम नेटवर्क के माध्यम से काम करेगी और कॉल आने पर स्क्रीन पर रजिस्टर्ड नाम प्रदर्शित होगा।

फिलहाल यह सुविधा 4G और 5G नेटवर्क के लिए शुरू की जा रही है। वहीं, 2G और 3G नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को अभी इसका लाभ नहीं मिलेगा। पुराने नेटवर्क पर इस सुविधा को लागू करने के संबंध में बाद में फैसला लिया जाएगा। CNAP सेवा शुरू होने से अनजान कॉल की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे फर्जी कॉल, स्पैम और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों पर अंकुश लगाने में भी सहायता मिल सकती है। हालांकि, इस सुविधा के प्रभावी इस्तेमाल और उपभोक्ताओं की निजता से जुड़े पहलुओं पर भी ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल यह बदलाव मोबाइल कॉलिंग के अनुभव को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page