हाथरस (मुरसान) 31 अक्टूबर। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर मथुरा रोड स्थित रेलवे स्टेशन के सामने वन इंडिया के एटीएम को चोरों ने निशाना बनाकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। चोरों ने एटीएम में घुसकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और मशीन को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, काफी प्रयास के बावजूद चोर मशीन में रखी नकदी तक पहुंचने में सफल नहीं हो सके। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाली के इतने नजदीक एटीएम में तोड़फोड़ की घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही रात के समय अधिकांश लोग घरों में रहते हैं। ऐसे में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसके बावजूद संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी और रात्रि गश्त प्रभावी होनी चाहिए। लोगों का कहना है कि एटीएम जैसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम जरूरी हैं। कोतवाली के नजदीक चोरों का इस तरह वारदात का प्रयास करना पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े करता है।
शनिवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घटना के खुलासे के लिए सादाबाद सीओ सहित अन्य पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर साक्ष्य जुटा रही है। अब पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर जल्द घटना का खुलासा करने की चुनौती है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.





