Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 30 अक्टूबर । जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत शुभेंद्र गोपाल को हाथरस सदर का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। वहीं, श्रीमती अर्चना शर्मा को डिप्टी कलेक्ट्रेट प्रभारी अधिकारी प्रथम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासन स्तर से आज 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में हाथरस सदर के एसडीएम राज बहादुर का स्थानांतरण करते हुए उन्हें बुलंदशहर में एडीएम न्यायिक नियुक्त किया गया है। राज बहादुर के स्थानांतरण के बाद हाथरस सदर एसडीएम का पद रिक्त हो गया था। अब शासन की प्रशासनिक व्यवस्था के तहत शुभेंदु गोपाल को इस पद पर तैनात किया गया है। वहीं, अर्चना शर्मा को डिप्टी कलेक्ट्रेट प्रभारी अधिकारी प्रथम बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page