Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 30 अक्टूबर। जिले में शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त नियमों के बीच परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 4568 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर नकल और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए AI तकनीक के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया। वहीं, परीक्षा के चलते शहर में पूरे दिन यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सघन जांच की व्यवस्था की गई थी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के दौरान उनके बाल खुलवाकर जांच की गई, जबकि परीक्षार्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर भी सघन तलाशी ली गई। सुरक्षा और जांच के कड़े इंतजामों के बीच अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

दूसरी ओर, परीक्षा समाप्त होने और केंद्रों पर पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों की आवाजाही के चलते शहर में दिनभर जाम के हालात बने रहे। बस स्टैंड के साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी सुबह से शाम तक परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। दूर-दराज के जिलों से आए अभ्यर्थियों को आवागमन और ठहरने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई थी, लेकिन जानकारी के अभाव में कम ही अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सके। रायबरेली सहित करीब 600 किलोमीटर दूर से परीक्षा देने पहुंचे कुछ अभ्यर्थियों को रात रेलवे स्टेशन पर ही बितानी पड़ी। वहीं, परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने को लेकर भी अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई। इस तरह दूसरे दिन की PET परीक्षा तो कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई, लेकिन अभ्यर्थियों की भारी भीड़, यातायात जाम और परीक्षा केंद्रों की दूरी ने उनकी मुश्किलें बढ़ाए रखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page