Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 30 अक्टूबर। जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तमनागढ़ी स्थित रावत नगर कॉलोनी निवासी महिला की प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वहीं, सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की अचानक सीने में दर्द उठने से जान चली गई। दोनों को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों परिवार बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार, रावत नगर कॉलोनी, तमनागढ़ी निवासी धर्मेंद्र मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। करीब दस वर्ष पूर्व उनकी शादी विमलेश (30) से हुई थी। उनके पहले से दो बच्चे हैं। विमलेश गर्भवती थीं। शुक्रवार सुबह उन्हें प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद घर पर ही उनका प्रसव हुआ। बताया गया कि शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं, दूसरी घटना में सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट निवासी संजय अग्रवाल (52) पुत्र महेश चंद्र अग्रवाल को अचानक सीने में दर्द उठा। परिजन शुक्रवार शाम उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page