Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 30 अक्टूबर। जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। तहसील सासनी में आगरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (पराग डेयरी) परिसर की 6.675 हेक्टेयर भूमि औपचारिक रूप से चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने शासन को रिपोर्ट भेजकर आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का अनुरोध किया है। डीएम ने अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा को पत्र भेजकर भूमि हस्तांतरण से जुड़ी आगामी कार्रवाई शीघ्र पूरी कराने का अनुरोध किया है। बताया गया है कि दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड अलीगढ़ के इकाई प्रभारी के अनुरोध पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का भौतिक कब्जा मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सौंप दिया है। भूमि के एवज में चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से दुग्ध संघ के खाते में 1,03,771 रुपये की सांकेतिक धनराशि जमा कराई जानी है। धनराशि जमा होने के बाद राजस्व अभिलेखों में दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही भूमि हस्तांतरण से जुड़ी औपचारिकताएं आगे बढ़ेंगी।

मेडिकल कॉलेज बनने से मरीजों को मिलेगी राहत

जिले में मेडिकल कॉलेज बनने से आम मरीजों और उनके तीमारदारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अभी गंभीर बीमारियों, दुर्घटनाओं और उच्च स्तरीय इलाज के लिए हाथरस के मरीजों को अलीगढ़, आगरा या दिल्ली जाना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद जिले में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं, आईसीयू और आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। अब निर्धारित धनराशि जमा कराकर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page