Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 30 अक्टूबर। करवा चौथ पर बृहस्पतिवार रात चांद निकलने के समय पटाखों की आवाज के बीच एक युवक द्वारा पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र के नाई के नगला इलाके के आसपास का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से युवक की पहचान या उसके कारोबार को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों और स्थान की जांच-पड़ताल में जुटी है। इस संबंध में सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि सामने आए वीडियो के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page