Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 27 अक्टूबर। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीनगर नई बस्ती मोहल्ले में देर रात अखिलेश पाठक के घर में जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। घटना के समय घर में केवल छोटे बच्चे मौजूद थे। सांप को देखकर बच्चे घबरा गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को बुलाया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बच्चों की सतर्कता के चलते समय रहते मदद मिल गई और संभावित हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बच्चों की समझदारी के साथ-साथ पुलिस और वन विभाग की तत्परता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page