
हाथरस 27 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को सुना तथा उनके विधिक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एसपी ने शिकायतों के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका उचित समाधान कराना है।








