Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 27 अक्टूबर। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस रामानंद कुशवाहा ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई और अनुशासन तथा एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की वर्दी का निरीक्षण किया और सभी को साफ-सुथरी वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन में उपलब्ध ड्रोन कैमरों आदि का भी निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया। यहां तैनात गार्द ने उन्हें सलामी दी। उन्होंने क्वार्टर गार्द में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टोर मोहर्रिर और प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया।

इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में अर्दली रूम किया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं और गार्दों के रजिस्टरों तथा निरीक्षण पुस्तिकाओं की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनपद में तैनात गार्दों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए और निरीक्षण पुस्तिका में उसका विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page