Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 27 अक्टूबर। शहर में निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र वाटरवर्क्स पर बिजनेस प्लान वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, वाटरवर्क्स बिजलीघर पर 5 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर को हटाकर 8 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य अधिशासी अभियंता, विद्युत माध्यमिक कार्य खंड, लाल डिग्गी, अलीगढ़ के कार्यालय पत्रांक 1058, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 के क्रम में कराया जाएगा।

विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है। इस दौरान पुलिस लाइन, बेलनशाह, किला गेट, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर, नगला चौबे, गौशाला रोड, नगला अलगर्जी, रानी का नगला, लाल डिग्गी, आरटीओ और माया सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित हो सकते हैं। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने बिजली आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page