Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 25 अक्टूबर। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कोटा-कपूरा के निकट अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन और भतीजा घायल हो गए। दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरा निवासी अरविंद (30) अपनी मां श्यामवती (48) और मौसी विशन देवी (45), पत्नी महावीर सिंह, को स्कूटी पर लेकर गांव कोटा-कपूरा से अपने गांव तरफरा लौट रहा था। इसी दौरान कोटा-कपूरा के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विशन देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, श्यामवती और अरविंद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतका अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गई हैं। उनकी मौत से परिवार में शोक का माहौल है। इस संबंध में कोतवाली चंदपा प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page