हसायन 24 अक्टूबर। नगर पंचायत के द्वारा जारी बकाया टैक्स के नोटिस में एक उपभोक्ता के मकान संख्या के विवरण को लेकर आपत्ति सामने आई है।मोहल्ला दखल के रहने वाले पीडित ने इस मामले में मुख्यमंत्री के आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित अभिलेखों की जाँच और त्रुटियों में सुधार कराने की मांग की है।अनमोल गुप्ता ने बताया कि उनके बाबा स्वर्गीय हरनारायण पुत्र पीतम्बर के नाम नगर पंचायत में अलग अलग स्थानों पर दो मकान दर्ज हैं। इनमें वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला दखल में रजिस्टर में अंकित मकान संख्या बासठ तथा वार्ड संख्या एक में अंडौली मार्ग पर स्थित दूसरे मकान की रजिस्टर क्रमांक मकान संख्या पच्चीस हैं। उनका आरोप है कि नगर पंचायत के द्वारा बाइस अक्तूबर को जारी किए गए नोटिस में वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला दखल में स्थित मकान की नगर पंचायत के गृहकर रजिस्टर में संख्या बासठ के साथ चौसठ कर दिए गए है।जबकि वहां पर सिर्फ एक ही मकान है।जिसके अलग अलग पूर्व से दो दरवाजे स्थापित है।नगर पंचायत हसायन के द्वारा जारी नोटिस पत्रांक पांच सौ चौरासी /नगर पंचायत हसायन/बकाया जलमूल्य/2026-27,दिनांक 22 अक्टूबर 2026 में ₹11,280 की बकाया धनराशि जमा करने की मांग की गई है।जबकि नगर पंचायत के द्वारा जारी नोटिस में तीन मकान होने का उल्लेख किया गया है।इस संबंध में अनमोल गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए अवगत कराया है कि संबंधित मकानों के कर अभिलेखों की जाँच कराई जाए तथा बकाया धनराशि का मकानवार, वर्षवार और मदवार विवरण उपलब्ध कराया जाए।शिकायतकर्ता ने मांग की है कि यदि नगर पंचायत के अभिलेखों में मकान संख्या अथवा बकाया राशि से संबंधित कोई त्रुटि पाई जाती है,तो नियमानुसार सुधार किया जाए।साथ ही कर निर्धारण का आधार स्पष्ट करते हुए शिकायत पर निष्पक्ष जाँच कर कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।अनमोल गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों से मामले का उचित निस्तारण कराने की मांग की है। अब शिकायत पर होने वाली कार्रवाई और नगर पंचायत के अभिलेखों की जाँच के बाद ही मकान संख्या से संबंधित आपत्ति तथा बकाया धनराशि की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।शिकायत कर्ता अनमोल गुप्ता ने कहा कि अगर नगर पंचायत मेरे दो मकान को तीन मकान बता रही है।तो नगर पंचायत उन्हे तीसरा मकान उपलब्ध कराए।अगर उनके एक मकान के दो दरबाजे के आधार पर तीन मकान दर्ज किए जा रहे है।तो वह कस्बा में धनाढय वर्ग के तमाम मकान स्वामियों के एक एक नही बल्कि तीन से लेकर तीन दरवाजे है।जबकि मकान के साथ बाजार में कई कई दुकान भी संचालित है।उन्होने कहा कि वह न्याय नही मिला तो नगर पंचायत के खिलाफ नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगें।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग, महिला से मारपीट का आरोप
October 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
दून स्कूल की ऐतिहासिक उपलब्धि,सीबीएसई को-एड डे
October 25, 2026
दुकान पर सामान लेने गए बच्चे से
October 25, 2026
दहेज में पांच लाख रुपये और कार
October 25, 2026
आगरा- अलीगढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस
October 25, 2026
कोटा-कपूरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर
October 25, 2026
हाथरस में आगरा रोड पर युवक का
October 25, 2026
डॉ. मोहित अग्निहोत्री को मिला ‘बेस्ट क्लिनिशियन
October 25, 2026
Weather
Hathras
11:33 pm,
Oct 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







