Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 19 अक्टूबर । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रेयशी यादव को एक दिन के लिए हसायन कोतवाली का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान श्रेयशी ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और मेले में महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही तेज आवाज करने वाली बाइक के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई। हसायन कोतवाली में आयोजित इस पहल के दौरान श्रेयशी यादव ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाते हुए कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों का अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने थाने में घरेलू हिंसा से संबंधित एक मामले की सुनवाई में भी भाग लिया और पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा। मेले में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर थाना प्रभारी मनीष चिकारा और उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार ने छात्रा को पुलिस की जिम्मेदारियों, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक सेंगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का मिशन शक्ति अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। श्रेयशी का एक दिन की थाना प्रभारी बनना बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और कानून के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास है।उन्होंने कहा कि बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानून और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को प्रशासनिक व्यवस्था समझने और सामाजिक जिम्मेदारियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर देते हैं। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों से जोड़कर जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रयासरत रहेगा। कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। ऐसे कार्यक्रमों से बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली समझने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है। पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page