Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अक्टूबर । कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र के रानी नगर, मुरसान गेट में परचून की दुकान पर बैठी महिला के साथ पड़ोसियों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के पति और सास के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। रानी नगर, मुरसान गेट निवासी उषा पत्नी श्रीकांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह करीब नौ बजे वह अपनी परचून की दुकान खोलकर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले जगदीश प्रसाद, राम और लखन निवासी विजय नगर, मुरसान गेट दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उषा के अनुसार, शोर सुनकर उसके पति श्रीकांत और सास भूदेवी मौके पर आ गए। आरोप है कि तीनों लोगों ने उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप है कि इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़िता ने बताया कि मारपीट में उसके पति और सास को गंभीर चोटें आई हैं। उपचार में व्यस्त रहने के कारण वह 18 अक्टूबर को शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page