Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 19 अक्टूबर । कस्बा में श्रीराम युवा क्लब एवं श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में बुराई के प्रतीकात्मक दशानंन श्रीलंकापति रावण के प्राचीन मेला का आयोजन विजय दशमी के उपलक्ष्य में भरतपुर पुरदिलनगर हसायन मार्ग पर बीस अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा।श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में श्रीराम युवा क्लब के द्वारा भरतपुर पुरदिलनगर हसायन मार्ग पर दोपहर दो बजे देर रात्रि तक आयोजित किया जाएगा।श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव उर्फ डी.के.यादव व कोषाध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार बीस अक्तूबर को विजय दशमी के पर्व पर दोपहर दो बजे से हसायन कस्बा के बाहर पुरदिलनगर हसायन भरतपुर मार्ग पर एक कृषि भूखंड परिसर में दशानंन श्रीलंकापति रावण के पुतला दहन मेला का आयोजन किया जाएगा।उन्होने रावण मेला में आने वाले दुकानदारों व दर्शको से पहुंचकर लुत्फ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page