सादाबाद 18 अक्टूबर । शारदीय नवरात्र के दुर्गा अष्टमी पर्व पर आज नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। वहीं घर-घर अष्टमी पूजन के साथ कन्याओं को भोजन कराकर उपहार भेंट किए गए। पूरे दिन माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे। दुर्गा अष्टमी पर्व को लेकर नगर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर, पथवारी मंदिर एवं चावण माता मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई। सुबह से ही महिलाएं पूजा की थाली लेकर मंदिरों में पहुंचने लगीं। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते भक्तिमय वातावरण बना रहा। दुर्गा अष्टमी पर घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना के बाद कन्याओं को आमंत्रित कर उनका पूजन किया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इसके बाद दक्षिणा एवं विभिन्न उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया। कन्या पूजन को लेकर महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अनेक परिवारों में सुबह से ही कन्या पूजन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। दुर्गा अष्टमी पर्व पर देवी मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई। प्रमुख मंदिरों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर के विभिन्न देवी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा। महिलाओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की प्रार्थना की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की
October 18, 2026
आगरा खंड स्नातक MLC चुनाव: चाचा अमरीश
October 18, 2026
रविवार (18/10/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
October 18, 2026
नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर कोतवाली
October 18, 2026
सासनी : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,
October 18, 2026
मुरसान : बिना अनुमति के पेड़ काटने
October 18, 2026
मुरसान : मारपीट के आरोप में दूसरे
October 18, 2026
Weather
Hathras
9:41 pm,
Oct 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









