सादाबाद 18 अक्टूबर । ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन केंद्र पर नवरात्रि उत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चैतन्य नौ देवियों की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई गई। देवी स्वरूपों के दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर माता रानी की भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। नवरात्रि उत्सव के अंतर्गत सजाई गई चैतन्य नौ देवियों की झांकी श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में नौ देवियों की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद माता रानी को भोग अर्पित कर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने माता रानी की लाल चुनरी धारण कर भक्तिमय वातावरण में नृत्य किया और नवरात्रि पर्व की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में राजयोगिनी बीके भावना दीदी ने श्रद्धालुओं को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवरात्रि केवल देवी स्वरूपों की पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे दैवी गुणों को जागृत करने का अवसर भी है। उन्होंने श्रद्धालुओं को जीवन में पवित्रता, सकारात्मकता, प्रेम, शांति और सद्भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने विचारों और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाकर जीवन को सुखमय एवं शांतिपूर्ण बना सकता है। दैवी गुणों को धारण करना ही नवरात्रि पर्व का वास्तविक आध्यात्मिक संदेश है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। उत्सव के सफल आयोजन में बीके बबीता बहन, बीके मिथिलेश बहन, बीके कमलेश बहन सहित अन्य ब्रह्माकुमारी बहनों का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : सड़क हादसों में किशोरी सहित
October 18, 2026
सादाबाद : दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों में
October 18, 2026
सादाबाद : ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर मनाया गया
October 18, 2026
सादाबाद : धूमधाम से निकाली गई मातेश्वरी
October 18, 2026
हसायन : फर्जी नर्सिंग कालेज में एएनएम
October 18, 2026
हसायन : महामाई महाकाली की आज निकाली
October 18, 2026
हसायन : महामाई कालरात्रि की पूजा करने
October 18, 2026
Weather
Hathras
8:54 pm,
Oct 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








