सादाबाद 18 अक्टूबर । कस्बे में शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। बैंडबाजों की कर्णप्रिय धुनों और आकर्षक झांकियों के बीच निकली शोभायात्रा से नगर का वातावरण उत्सवमय हो गया। शोभायात्रा में पाल, बघेल और धनगर समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा से पूर्व आयोजित मंचीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, बसपा प्रत्याशी डा. अविन शर्मा एवं भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम का समिति पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम ने मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। रात्रि करीब 11 बजे केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उनके आगमन पर समिति पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री की मौजूदगी से आयोजन में शामिल लोगों का उत्साह और बढ़ गया। रात्रि करीब 11 बजे केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उनके आगमन पर समिति पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री की मौजूदगी से आयोजन में शामिल लोगों का उत्साह और बढ़ गया। शोभायात्रा में मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर, मल्हार होल्कर, पेरियार, भगवान श्रीगणेश, हनुमानजी महाराज, राधा-कृष्ण और भगवान भोलेनाथ सहित आठ आकर्षक झांकियां सजाई गईं। सुसज्जित झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बैंडबाजों की धुनों पर समाज के युवा उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए।शोभायात्रा मोहल्ला आगरा गेट से प्रारंभ होकर कृष्ण टॉकीज, चौक बाजार, जवाहर बाजार, सब्जी मंडी तिराहा और रोडवेज बस स्टैंड होते हुए विनोबा नगर स्थित किसान भवन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल समाज के लोगों और अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। आयोजन को लेकर पाल, बघेल और धनगर समाज में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की
October 18, 2026
आगरा खंड स्नातक MLC चुनाव: चाचा अमरीश
October 18, 2026
रविवार (18/10/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
October 18, 2026
नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर कोतवाली
October 18, 2026
सासनी : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,
October 18, 2026
मुरसान : बिना अनुमति के पेड़ काटने
October 18, 2026
मुरसान : मारपीट के आरोप में दूसरे
October 18, 2026
Weather
Hathras
9:40 pm,
Oct 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









