Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 अक्टूबर । जनपद के चंदपा निवासी स्टंटमैन लोकेश शर्मा उर्फ सेंकी शर्मा ने एमटीवी के चर्चित रियलिटी शो रोडीज में अपनी जगह बनाकर हाथरस का नाम रोशन किया है। पुणे में आयोजित ऑडिशन के दौरान उन्होंने जीडी-1 और जीडी-2 राउंड सफलतापूर्वक पार किए। अब वह शो के टीवी राउंड के प्रोमो में नजर आ रहे हैं, जिससे उनके प्रशंसकों और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। सेंकी शर्मा फिल्म इंडस्ट्री में स्टंटमैन के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। वह यश, अल्लू अर्जुन, रजनीकांत, टाइगर श्रॉफ और थलापति विजय जैसे चर्चित सितारों की फिल्मों में स्टंट कर चुके हैं। फिल्मों में अपने काम के जरिए उन्होंने मनोरंजन जगत में जगह बनाई है। अब रोडीज जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो में उनकी मौजूदगी उनके सफर का एक नया पड़ाव मानी जा रही है। सेंकी शर्मा के छोटे भाई जयंत शर्मा भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (डीओपी) के रूप में काम कर रहे हैं। दोनों भाइयों ने फिल्म जगत में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पहचान बनाई है। रोडीज में सेंकी शर्मा की भागीदारी से चंदपा और हाथरस के लोगों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रोडीज का प्रसारण 16 अक्टूबर से एमटीवी और जियोहॉटस्टार पर होना निर्धारित बताया गया है। सेंकी शर्मा के टीवी राउंड के प्रोमो में नजर आने के बाद अब दर्शकों को शो में उनकी आगे की यात्रा देखने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page