Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अक्टूबर । स्थानीय कस्बे के प्रसिद्ध आर.बी.एस. पब्लिक स्कूल में नवरात्रि एवं विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभ शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री रजनेश कुमार, सोनिया सिंह तथा प्रधानाचार्य श्री राजेश यादव द्वारा मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके उपरांत पूरा विद्यालय परिसरमां के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर मनमोहक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन और उत्साह ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक श्री रजनेश कुमार एवं सोनिया सिंह ने बच्चों को नवरात्रि और दशहरे के पर्व का धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व समझाया। उन्होंने कहा किम यह पर्व हमें अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। प्रधानाचार्य श्री राजेश यादव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए और निरंतर अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण मीनाक्षी वर्मा, बीनू सिंह, दीपांशु गोयल, संदीप शर्मा, प्रीतू खंडेलवाल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page