
हाथरस 17 अक्टूबर । केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने और मत्स्य पालकों से संवाद करने के उद्देश्य से 17 अक्टूबर शनिवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद हाथरस आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. संजय कुमार निषाद दोपहर 3 बजे हाथरस पहुंचेंगे। इसके बाद निरीक्षण भवन, हाथरस के सभागार में मत्स्य पालकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा मत्स्य पालन के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के उपरांत शाम 7 बजे मंत्री जी हाथरस से प्रस्थान करेंगे। हाथरस आगमन के बाद मंत्री जी का आगे का प्रस्थान कार्यक्रम अलीगढ़ और गौतमबुद्धनगर होते हुए निर्धारित है।










