Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ  (हसायन) 17 अक्टूबर । कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सिहोरी में रात्रि में गेट का ताला तोड़कर गेट खोलकर अज्ञात चोरों ने भैस चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है।अज्ञात चोरों ने भैस चोरी की घटना को दिया अंजाम।उक्त घटना के संबंध में पीडित पशु पालक ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।नवीन कुमार शर्मा पुत्र सुनहरीलाल शर्मा ग्राम सिहौरी जरैरा ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि मेरी दो भैस उन्तीस-तीस सितंबर की रात्रि में ताला काटकर गेट खोलकर चोरी हो गयी है भैसौं के पद चिन्ह पुरदिलनगर के मौहल्ला सोरो गेट इस्लामनगर इफराक की फैक्टरी तक देखने गए थे।अभी तक हम लोगो ने अपने स्तर से भैसो का खोजने का बहुत प्रयास किया।लेकिन अभी तक हमारी दोनो भैसो का कोई भी पता नही लगा है चोरी गई एक भैस के तीन थन थे।पीड़ित ने उक्त मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।इस सबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा से जानकारी करने पर बताया कि लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page