Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ  (हसायन) 17 अक्टूबर । कोतवाली क्षेत्र के कस्बा हसायन से पुरदिलनगर मार्ग पर कटाई नहर के पास ट्रैक्टर के द्वारा बाइक सवार में टक्कर मारने का मामला सामने आया है।घटना के संबंध में पीडित घायल बाइक सवार युवक के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।सतेन्द्र पाल सिंह पुत्र लालाराम निवासी ग्राम अण्ड़ौली ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि मेरा भाई सत्यपाल पुत्र लालाराम घटना दिनाँक चार अक्टूबर समय लगभग शाम पौने छह-छह बजे अपने साथी रामू पुत्र रघुवीर निवासी खुर्रमपुर कस्बा मोहनपुर जनपद कासगंज के साथ मोटर साइकिल संख्या यूपी छियासी एएच उन्यासी अस्सी से सिकन्द्राराऊ नगर से आस्था लिमिटेड़ कम्पनी के कार्य से ग्राम अण्डोली जा रहे थे।तो मेरा भाई जैसे ही कटाई नहर के पास पहुँचा,तो अचानक लाल रंग के ट्रैक्टर सवार जिसे सुदामा पुत्र पप्पू निवासी ग्राम बपण्ड़ई कस्बा व थाना हसायन उतावलेपन व लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया तथा ट्रैक्टर में रुटावेटर लगा हुआ था।मेरा भाई उक्त ट्रैक्टर चालक सुदामा को पूर्व से पडोसी गांव का होने के कारण जानता हैं।मेरे भाई के साथी को भी चोटें आई।मेरे भाई को प्रथम हसायन उपचार हेतु लेकर गए और अन्त में दिल्ली हास्पीटल लेकर गए।जहां मेरे घायल भाई का उपचार जारी है।मेरा भाई अपने भाई को पर्याप्त उपचार उपलब्ध कराने के बाद सोलह अक्तूबर में थाना हाजा पर उक्त ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकददमा पंजीकृत कर घटना के संबंध में छानबीन प्रारंभ कर दी है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि पीडित घायल बाइक सवार के भाई की लिखित तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page