
हाथरस 16 अक्टूबर । अलीगढ़-आगरा बाईपास स्थित जोगिया के बाँके बिहारी एन्क्लेव में नवनिर्मित सिद्धपीठ माँ कात्यायनी मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अंतर्गत आज नगर में बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जय माता के जय घोष के साथ भक्त नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीँ फूलों से सुसज्जित रथ में मैं कात्यायनी देवी की मूर्ति विराजमान थी।
भव्य शोभायात्रा का प्रारम्भ माँ कात्यायनी मन्दिर से हुआ। शोभायात्रा इगलास रोड से होते हुये तालाब चौराहा ,सासनी गेट चौराहा ,कमला बाजार ,गुड़ाहाई बाजर होते हुए घंटाघर पहुँची जहां से मधुगड़ी होते हुये वापस जोगिया मां कात्यायनी मंदिर पर विश्राम हुई। होली वाली के पास श्री गणेश सेवा मित्र मंडल के मनीष कूलवाल ,रवि फोटो वाले ,दिवाकर वर्मा सहित अन्य पदाधिकारीयों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर मां कात्यायनी देवी की 51 दीपों से आरती उतारी। मंदिर के चरण सेवक देवेंद्र तोमर का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा में एक दर्जन झांकिया एव बैंड शामिल हुये। महामंडलेश्वर रूद्रदेवानन्द जी महाराज रथ में विराजमान थे तो उनके साथ संत महात्मा भजन कीर्तन करते हुये चल रहे थे। शोभायात्रा में काली मां ,राधाकृष्ण आदि के रूप में कलाकर नृत्य करते हुये चल रहे थे।







