Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 अक्टूबर । कोतवाली सदर क्षेत्र में बगला कॉलेज रोड स्थित गोपेश्वर मंदिर के बाहर गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है। मौके पर जांच के दौरान शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले। मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयास किए गए, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक बाहरी व्यक्ति प्रतीत हो रहा है। पुलिस उसके भिखारी या नशे का आदी होने की संभावना जता रही है, हालांकि उसकी पहचान और मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उसके परिजनों का पता लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार, 72 घंटे तक पहचान नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार अज्ञात शव के रूप में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग की मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page