हाथरस 15 अक्टूबर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र से सम्बद्ध हाथरस जंक्शन रामपुर के दिव्य धाम में नवरात्री के पावन अवसर पर केंद्र संचालिका बी के मीना बहिन के निर्देशन में चैतन्य देवियों का दरबार सजाया गया | मेरे घर में जगराता है भक्तों सब आना एवं प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी आदि गीतों की मधुर नृत्य संगीत की प्रस्तुतियों के मध्य भक्तों ने चैतन्य देवियों का दरबार में सजी त्राटक योगी पवित्र ब्रह्मचारिणी बहनों के देवी स्वरुप के दर्शन किये |दुर्गा देवी द्वारा धूम्रलोचन जैसे असुरों का संहार की प्रस्तुति भी इस अवसर पर की गई |आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी द्वारा अष्ट शक्तियों की जानकारी भी लोगों को दी गई |
इस अवसर पर ब्रहमाकुमारी आनंदपुरी कॉलोनी हाथरस केंद्र प्रभारी बी के शांता बहिन ने अपने संबोधन में कहा कि धूम्रलोचन और महिसासुर आदि नाम आसुरी शक्तियों का प्रतीक है | जिनकी आँखों से क्रोध के कारण लाल हो जाती हों , जो गुस्से में धुआं देते हों वही धूम्रलोचन हैं | जो बहिन बेटियों पर बुरी नजर रखते हों , जो समझाने पर भी न मानते हों , जैसे भैंस के आगे बीन बजाना जिनकी बुद्धि भैंसे जेसी हो गई हो वही महिसासुर हैं | ऐसे आसुरी संप्रदाय की आज कोई कमी नहीं है | ऐसे ही आसुरी संप्रदाय का संहार और दैवी संप्रदाय की स्थापना का कार्य कल्पान्त में परमपिता परमात्मा शिव पवित्र ब्रह्मचारिणी बहनों के द्वारा करते हैं | उन्होंने बेटियों के आत्मिक सशक्तिकरण का आव्हान किया | प्रबंधन के कमान बी के दुर्गेश बहिन, नीतू बहिन, उमा बहिन, मोनिका बहिन ने संभाली, भक्तों द्वारा दैवी स्वरुप बहिनों का स्वागत, सम्मान, पूजा अर्चना की, जीतेन्द्र भाई, लक्ष्मी , पूजा, यशोदा , देवू , रजनेश, बेबी , शकुन्तला आदि का सहयोग सराहनीय रहा | बड़ी संख्या में रामपुर निवासी लोगों ने चैतन्य देवियों की झांकियों का अवलोकन किया और नवरात्री के अवसर पर इस आयोजन की सराहना की |









