Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 14 अक्टूबर । कस्बा के मां भद्रकाली मंदिर पर मां के ई -रिक्शा से, दर्शन करने ,आ रही पांच महिलाएं अचानक ई रिक्शा पलटने से घायल हो गई । इनमें एक महिला की हालत गंभीर है। हाथरस की गजरौली निवासी शशिदेवी, कुसुम लता उर्मिला,अनीता एवं मधु बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे गजरौली से ई रिक्शा करके कस्बा स्थित मां भद्रकाली के दर्शन करने आ रही थी। रास्ते में सादाबाद जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा पास रास्ता टूटा-फूटा होने के कारण अचानक असंतुलित होकर ई रिक्शा पलट गया जिससे सभी महिलाएं घायल हो गई। इनमें से शशि कुमारी की हालत गंभीर है उनके पैर में करीब 12 टांके लगे हैं इसके साथ ही दाहने बाजू में फ्रैक्चर बताया गया है। सभी घायल महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार चल रहा है। उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। उपचार के बाद चार महिलाओं को सीएचसी से छुट्टी दे गई जबकि गंभीर घायल महिला के परिजन उसे उपचार के लिए किसी निजी अस्पताल ले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page