सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 अक्टूबर । विकासखंड क्षेत्र की न्याय पंचायत हरीनगर के ग्राम पंचायत छीतूपुर के माजरा गांव श्यामपुर में शारदीय नवरात्रि के तृतीय शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के तत्वावधान में तेरह अक्तूबर दिन मंगलवार की रात्रि में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात हर्ष उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से बैंड बाजा,डी.जे.संगीत वाद्ययंत्र के साथ निकाली गई।शिव सेवा समिति बैंकुठ धाम के द्वारा अश्विन क्वार मास शारदीय नवरात्रि में प्रतिवर्ष भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।शिव सेवा समिति बैंकुठ धाम श्यामपुर के द्वारा श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के तत्वावधान में भगवान श्रीराम व उनके तीनों अनुज भ्राता भाइयों भरत,लक्ष्मण, शत्रुघ्न की बारात शोभायात्रा निकाली।श्रीराम बारात शोभायात्रा का शुभारंभ शिव सेवा समिति बैंकुठ धाम की अध्यक्ष रामवती देवी ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीराम की बारात में शामिल सभी तीनों भाइयो के साथ पिता दशरथ,गुरू वशिष्ठ,गुरू विश्वामित्र,भगवान शिव शंकर,माता पार्वती,विघ्न विनाशक भगवान गणपति गणेश की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर आरती उतारकर किया।श्रीराम बारात शिव सेवा समिति बैंकुठ धाम परिसर से प्रांरभ होकर गांव के गली मुहल्लो में होते हुए गांव के विभिन्न मुख्य मार्गो पर निकाली।भगवान श्रीराम की बारात को देखने के लिए गांव के महिला पुरूष युवक युवतियो के अलावा बच्चो की काफी भीड उत्सुक दिखाई दी।भगवान श्रीराम व उनके तीनो अनुज भाई भरत,लक्ष्मण और शत्रुघ्न की जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी।भगवान श्रीराम,भाई भरत,लक्ष्म ण,शत्रुघ्न के स्वरूप को घोडी पर बैठे हुए देख महिलाओ नें मंगल गायन भी किया।श्रीराम बारात में श्रद्धालुओ व भक्त वत्सल प्रेमी जनों ने भगवान श्रीराम के जयघोष कर जयकारे लगाए।श्रीराम बारात में जयकारों से वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया।श्रीराम बारात कार्यक्रम में बैंड बाजा की धार्मिक व फिल्म आधारित भक्त गानों पर महिला पुरूष युवक युवतियों के अलावा बच्चे भी प्रफुल्लित होते दिखाई दिए।भगवान श्रीराम की बारात में शिव सेवा समिति बैंकुठ धाम श्यामपुर की अध्यक्ष रामवती देवी,उपाध्यक्ष अंगूरी देवी,कोषाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार,गोकुल सिंह, सदस्य बहादुर सिंह,सतीश कुमार,नागेंद्र कुमार,बृजेश कुमार,सरवर कुमार,राजेन्द्र सिह,वेदपाल सिंह,छोटेलाल,लोकेन्द्र सिंह, जिसपेन्द्र, प्रताप सिंह,कप्तान टोंटा,जगदीश सिंह,शंकरपाल किरोडी लाल,सचिन कुमार,बलवीर सिंह, राजेश कुमार, कप्तान सिंह,राजाबाबू सहित तमाम भक्त वत्सल मौजूद दिखाई दिए।