Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 अक्टूबर । हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थित गांव महौं में शारदीय नवरात्र महोत्सव के तत्वावधान में कन्या लांगुरा का पूजन कर नौ दिवस में शारदीय नवरात्र उपवास रखने वाले कन्याओं का पूजन किया गया।एसएसकेएचसीआईसी श्री संतोष कुमारी हरभेजी चंदेल इंटर कालेज महौं में शारदीय नवरात्र महोत्सव के पावन नौ दिवसीय नवरात्र महापर्व के तत्वावधान में कन्या पूजा अर्चना का आयोजन किया।कालेज के प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार चंदेल ने सर्व प्रथम कालेज परिसर में महामाई माॅ भगवती की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।तत्पश्चात कालेज में अध्ययनरत नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र में उपवास(व्रत)रखकर महामाई की पूजा अर्चना करने वाले भक्त छात्र छात्राओ को कन्या लांगुरा के स्वरूप में पूजा अर्चना कर फल का आहार कराया।प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार चंदेल ने शारदीय नवरात्र के चतुर्थ नवरात्र के दिन चौदह अक्तूबर दिन बुधवार को सर्व प्रथम कन्या और लांगुरा के चरण धुलवाए जाने के बाद कुश के आसन पर बिठाकर सभी कन्या लांगुरा के मस्तिष्क भाल (माथे)पर रौली से तिलक कर अक्षत (चावल) लगाकर महामाई की कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत सम्मान कर फल आहार कराए जाने के बाद दक्षिणा देकर कन्या लांगुरा के चरण स्पर्श कर कन्या स्वरूप में महामाई का आशीर्वाद प्राप्त कर देश और समाज में खुशहाली और सम्पनता सदा बनाए रखने की कामना की।प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार चंदेल ने कहा कि मनुष्य को शारदीय नवरात्र ही नही वरन् प्रतिदिन महामाई माॅ जगत जननी जगदम्बा की नियमित पूजा अर्चना करते रहनी चाहिए।महामाई की पूजा करने से मन हमेशा प्रसन्न बना रहता है।साथ ही महामाई की परिवार और समाज में खुशहाली बनाए रखने के लिए कृपा सदैव बरसती रहती है।कन्या लांगुरा पूजन के दौरान सभी शिक्षक शिक्षकाओं ने पूजा अर्चना कर महामाई की स्तुति कर आराधना कर महामाई की धार्मिक भेंट,दोहा,गीत,भजन प्रततुत कर वातावरण को धार्मिक बना दिया।कार्यक्रम में महामाई के जयघोष जयकारों से वातावरण गूंजयान होने के साथ भक्तिमय दिखाई दिया।कार्यक्रम में गौरव कुमार,तेजवीर सिंह चंदेल,मृत्युंजय शर्मा,रिकू बाबू,अनिल पाठक,नीलू सिंह,शारदा देवी,संध्या सेंगर,संध्या कुमारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page