हाथरस (मुरसान) 13 अक्टूबर । सादाबाद मार्ग पर पटा चौराहे के निकट आज दोपहर को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। गांव बंका निवासी चोब सिंह पुत्र राकेश ने बताया कि वह बाइक से गांव के हीरालाल उनकी पत्नी काजल के साथ हीरालाल के बेटे केशव को दवा दिलाने के लिए बमनई गए थे। बच्चे को दवा दिलाने के बाद चारों लोग बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पटा चौराहे के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हीरालाल, उनकी पत्नी काजल और चोब सिंह घायल हो गए। हादसे में हीरालाल के पैर की हड्डी टूट गई, जबकि अन्य दोनों को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हीरालाल की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए
October 13, 2026
महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दो
October 13, 2026
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घर
October 13, 2026
पड़ोसी विवाद में घर में घुसकर मारपीट
October 13, 2026
11 वर्षीय बच्चा लापता, पिता की शिकायत
October 13, 2026
दोस्तों के साथ लौट रहे युवक पर
October 13, 2026
हाथरस में अधिवक्ता को जान से मारने
October 13, 2026
Weather
Hathras
10:24 pm,
Oct 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






