सिकन्दराराऊ (हसायन) 13 अक्टूबर। कोतवाली में तेरह अक्तूबर दिन मंगलवार को शारदीय नवरात्र में मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा को कोतवाली बुलाकर एक दिन के लिए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान की।छात्रा ने कोतवाली प्रभारी की एक दिन की जिम्मेदारी भी संभाली।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगलारति में अध्यनरत छात्रा ने कोतवाली प्रभारी थानाध्यक्ष के स्वरूप में जनसुनवाई कर शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देश भी दिए।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत बालिकाओं स्कूली छात्राओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करने की पहल की गई।मंगलवार तेरह अक्तूबर को शारदीय नवरात्र के तृतीय नवरात्र में पुलिस विभााग के जिला स्तरीय अधिकारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को एक दिवसीय थानाध्यक्ष बनाया गया।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रति का नगला की कक्षा आठ की छात्रा कुमारी वैष्णवी को थाना हसायन कोतवाली में एक दिवसीय थानाध्यक्ष बनाया गया।
इस दौरान छात्रा द्वारा थाने पर जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।थानाध्यक्ष बनाया गया। छात्रा द्वारा थाने पर आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।आवश्यक तानुसार दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग भी की गई।कोतवाली की कार्यप्रणाली एवं पुलिस की जिम्मेदारियों से कराया गया परिचित कार्यक्रम के दौरान दोनों छात्राओं को थाना कोतवाली के कार्यालय की कार्य प्रणाली, जनसुनवाई,शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया।छात्राओं एवं महिला अध्यापिकाओं का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा और महिला पुलिस कर्मियो ने छात्राओं एवं महिला अध्यापिकाओं को चॉकलेट एवं फ्रूटी देकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा पहचानने तथा आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया गया।
कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन एवं अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।इस दौरान महिला पावर लाइन 1090,पुलिस आपात कालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया तथा किसी भी समस्या की स्थिति में बिना भय के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करना है उद्देश्य मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत बालिकाओं को एक दिवसीय थानाध्यक्ष बनाकर पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता एवं आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रम बालिकाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कोतवाली पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त,आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।








