सिकन्दराराऊ (हसायन) 13 अक्टूबर। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगला सकत के माजरा नगला गडरिया में हाईटेंशन विद्युत लाइन का एक विद्युत खंभा लंबे समय से जर्जर हालत में खड़ा होने के कारण ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरे का सबब बना हुआ है।शॉर्ट सर्किट की घटना के बाद विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया था।इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक जर्जर क्षतिग्रस्त हो चुके विद्युत खंभे को बदलवाने के लिए अभी तक कोई पहल या फिर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।जर्जर विद्युत खंभा को लेकर ग्रामीणों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों ने बताया क्षतिग्रस्त बिजली पोल की स्थिति समय के साथ और खराब होती जा रही है।विद्युत खंभा पर हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है।ऐसे में यदि विद्युत खंभा किसी कारण से अचानक गिर गया या विद्युत तारों में कोई तकनीकी खराबी उत्पन्न हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।गांव में आवागमन करने वाले लोगों और आसपास रहने वाले ग्रामीणों को हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर विद्युत खंभा को बदलवाने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार मौखिक व लिखित रूप में शिकायत भी की जा चुकी है।शिकायत के बावजूद अभी तक किसी के कानों पर कोई जूं तक नही रेंग रही है।शिकायत रूपी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों को विद्युत खंभा के क्षतिग्रस्त और जर्जर होने की स्थिति की जानकारी होने के बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। नगला गडरिया के शिकायतकर्ता जिम्मी, दिनेश, संजय, उपेंद्र, गिर्राज सिंह, मुलायम सिंह, मूलचंद,रामकिशोर,मल्ल,निरोत्तम सहित अन्य ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए अवगत कराया है कि विद्युत खंभा के जर्जर क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद खंभा की हालत ऐसी है कि कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पोल को बदल दिया जाए तो संभावित दुर्घटना को रोका जा सकता है। इसके बावजूद कार्रवाई में देरी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए।जर्जर विद्युत खंभा को लेकर यदि पहले से शिकायतें की जा रही हैं।तो विभागीय अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण कर तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए।ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी गांव में पहुंचकर जर्जर विद्युत खंभा का स्थलीय निरीक्षण कराकर और क्षतिग्रस्त खंभा को तत्काल हटाकर नया खंभा लगाया जाए।ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की गई।क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही विभाग जागेगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता मोहम्मद इकरार अली ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर खंभों की डिमांड भेजी गई है।विद्युत खंभा मिलते ही जर्जर खंभा को बदलवाने का कार्य किया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला समेत तीन घायल
October 13, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : कंडे पाथने को लेकर हुए
October 13, 2026
मुरसान : किशोरी को बहला फुसलाकर ले
October 13, 2026
मुरसान : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
October 13, 2026
सादाबाद : चेकिंग के दौरान धरे गए
October 13, 2026
सादाबाद : जयंती महोत्सव में छात्राओं ने
October 13, 2026
सादाबाद : भक्तों ने किए नौ देवी
October 13, 2026
हाथरस पुलिस ने नष्ट कराई 1.42 लाख
October 13, 2026
Weather
Hathras
9:05 pm,
Oct 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








