
हाथरस 13 अक्टूबर । जनपद स्तरीय एवं मंडल स्तरीय खेल चयन ट्रायल का आयोजन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 19 अक्टूबर को तथा मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 20 अक्टूबर को आयोजित होंगे। इसी प्रकार प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए भी जिला स्तरीय चयन ट्रायल 19 अक्टूबर और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 20 अक्टूबर को होंगे। जिला स्तरीय ट्रायल हाथरस के निर्धारित स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपराह्न 2 बजे से आयोजित किए जाएंगे, जबकि मंडल स्तरीय ट्रायल अलीगढ़ स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11 बजे से होंगे। चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आयु से संबंधित प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।










