सिकंदराराऊ 12 अक्टूबर | एटा-अलीगढ़ जीटी रोड पर सरदला पुल के पास सोमवार तड़के करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धान से लदे ट्रैक्टर में पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर जोरदार तरीके से जा घुसी। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद का झोंका आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हासे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। इस भीषण टक्कर में कन्नौज जिले के गांव मधुबा निवासी करीब 70 वर्षीय लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार चालक अविनेन्द्र (निवासी मैनपुरी) और आशीष (निवासी कन्नौज) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नाजुक हालत में बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस मोर्चरी भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारu रूप से चालू करवा दिया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सासनी में धतरोई गांव में कई लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की
November 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
OLX पर 43 हजार का मोबाइल 12
November 29, 2026
लोन की रकम नहीं मिली, बैंक से
November 29, 2026
सासनी में धतरोई गांव में कई लोगों
November 29, 2026
गांव बर्दवारी में सीसी टाइल्स सड़क का
November 29, 2026
छह साल बाद नवीन अनाज मंडी समिति
November 29, 2026
अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स
November 29, 2026
साहित्यिक समारोह में दिवंगत विभूतियों को किया
November 29, 2026
Weather
Hathras
7:19 pm,
Nov 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










