
हाथरस 12 अक्टूबर । जिला अस्पताल के एक रेडियोलॉजिस्ट के खिलाफ शिकायत के मामले में उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल ने जांच के बाद कार्रवाई की है। श्रीनगर निवासी अनिल की शिकायत पर हुई जांच में मेडिकल काउंसिल ने संबंधित डॉक्टर को मामले में दोषी माना है। प्रकरण में डॉक्टर को तीन दिन के अंदर शासन के समक्ष अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है। अब इस मामले में अंतिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा। मामले में शासन के समक्ष डॉक्टर का पक्ष सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई और अंतिम निर्णय को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल, प्रकरण में अंतिम फैसला शासन स्तर से लिया जाना बाकी है।








