
हाथरस 12 अक्टूबर। श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में रविवार को महाराजा अग्रसेन जी की 5015वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री अग्रवाल युवा मंडल एवं मेडिकल स्टोर द्वारा संयुक्त रूप से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। इस दौरान अग्रवाल समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत एवं सम्मान समारोहों में बड़ी संख्या में अग्रजनों ने भाग लिया। इसी क्रम में अग्रवाल महिला सभा ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया, जबकि श्री अग्रवाल युवा मंडल एवं मेडिकल स्टोर की ओर से संयुक्त रूप से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यहां भगवान अग्रसेन जी की आरती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। हरिद्वार से आए छह पंडितों ने पूरे विधि-विधान के साथ आरती संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर महाराजा अग्रसेन जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्री अग्रवाल युवा मंडल एवं मेडिकल स्टोर की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अध्यक्ष बृजेश गोयल, महामंत्री अमित गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव तायल, युवा मंडल अध्यक्ष कार्तिकेय गर्ग, महामंत्री शरद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज गोयल, उपाध्यक्ष मुकुंद बंसल, मंत्री प्रतीक गोयल, ऑडिटर सीए नितिन अग्रवाल और मीडिया प्रभारी प्रगम अग्रवाल सहित राकेश अग्रवाल, अभय बंसल, प्रतीक अग्रवाल, अभय अग्रवाल, अमन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, भारत अग्रवाल, अवध अग्रवाल, चिराग कंसल, गोविंद अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, माधव सिंघल, निकेश सिंघानिया, पुनीत अग्रवाल, राजुल अग्रवाल, सजल अग्रवाल एवं कृष्ण अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे










