सादाबाद 11 अक्टूबर। श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का रविवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। श्री महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में ध्वजारोहण, हवन-यज्ञ के साथ मेधावी एवं विशिष्ट सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा के विस्तार और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बालकिशन गोयल, युगल किशोर अग्रवाल एवं महिला मंडल की अध्यक्षों ने महाराजा अग्रसेन और माता लक्ष्मी के चित्रों एवं प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण के साथ किया।पूर्व अध्यक्ष युगल किशोर अग्रवाल ने समाज द्वारा छात्राओं की शिक्षा के लिए संचालित महाविद्यालय में शुरू किए गए नवीन बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एकजुट होकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उत्थान में सहयोग करना चाहिए। सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष दाऊदयाल अग्रवाल ने भी सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं उच्च कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल, राधा रमन अग्रवाल, श्री अग्रवाल सभा अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल उर्फ एमएलए, महामंत्री रजत अग्रवाल उर्फ खोनू, अमित अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, अंकित गोयल, कमल मित्तल एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। महोत्सव में पहली बार महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा में महारानी माधवी के रथ पर विराजमान होने वाली 18 कन्याओं का प्रथम नवरात्र पर विधि-विधान से पूजन किया गया। कन्याओं को भोजन कराकर उपहार भेंट किए गए। इस दौरान श्री अग्रवाल युवा महिला समाज अध्यक्ष रेनू जिंदल एवं उनकी टीम, श्री अग्रवाल शक्ति मंडल सहित सहयोगी क्लबों के पदाधिकारी मौजूद रहे। 12 अक्टूबर को होंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं: महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सुभाष गली स्थित श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में SC/ST एक्ट के 9 मामलों
October 11, 2026
हाथरस में घरेलू विवाद के बाद महिला
October 11, 2026
हाथरस: बहन के घर आए 25 वर्षीय
October 11, 2026
हाथरस में महिला को आत्महत्या के लिए
October 11, 2026
त्रिभैरवनाथ सिद्ध पीठ से निकली माता रानी
October 11, 2026
अहरई गांव में घर में घुसकर मारपीट,
October 11, 2026
मुरसान में किसान के ट्यूबवेल से पाइपलाइन,
October 11, 2026
Weather
Hathras
10:42 pm,
Oct 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










