सिकन्दराराऊ 11 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर कचौरा में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सास, ननद समेत चार लोगों ने महिला के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए महिला के देवर के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 9 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे की है। गांव हिम्मतपुर कचौरा निवासी एस कुमारी पत्नी कुलदीप अपने घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनकी सास कमलेश देवी, ननद रेशमा देवी के साथ पूजा देवी और धर्मेंद्र सिंह ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे एस कुमारी घायल हो गईं। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उनके देवर के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ में पथवारी माता मंदिर पर नवरात्र
October 11, 2026
सादाबाद : हनुमान जी महाराज मंदिर में
October 11, 2026
सादाबाद : विवाहिता ने किया आत्महत्या का
October 11, 2026
सादाबाद : ध्वजारोहण के साथ जयंती महोत्सव
October 11, 2026
सादाबाद : नौ दिन तक मंदिरों में
October 11, 2026
हसायन : संदिग्ध परिस्थितियों में मिट्टी खनन
October 11, 2026
हसायन : पहले श्रीरामबारात की अनुमति लेकर
October 11, 2026
Weather
Hathras
8:58 pm,
Oct 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










