हाथरस 10 अक्टूबर। गांव सादेरी निवासी सुरेंद्र सिंह तोमर ने अपने 17 वर्षीय बेटे गोविंद तोमर के लापता होने की शिकायत कोतवाली इगलास में दर्ज कराई है। गोविंद कक्षा 11 का छात्र है और श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज, इगलास में पढ़ता है। पिता सुरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार, 9 अक्टूबर को गोविंद रोज की तरह स्कूल पढ़ने गया था। उनके भतीजे प्रेमपाल ने उसे सुबह करीब 11 बजे कॉलेज में देखा था। हालांकि, शाम तक गोविंद घर नहीं लौटा, जिससे परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन गोविंद का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने कोतवाली इगलास में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है।






