सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 अक्टूबर। कस्बा व देहात क्षेत्र में संचालित इत्र कारोबारियो के द्वारा इत्र कारोबार के लिए इत्र उद्योग कारखानों के संचालन के लिए दूसरे जनपद से बिना अनुमति एवं यातायात ट्रांसपोर्ट परमीशन के लिए धडल्ले से लकडी मंगाई जा रही है।वन विभाग के सिकन्द्राराऊ वन विभाग रेंज के दो क्षेत्रीय वन कर्मचारियों ने हसायन कस्बे के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग पर बांण अब्दुलहईपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक सफेद रंग की लकड़ी से भरी कैंटर चार पहिया वाहन को पकड लिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने लकडी लेकर कस्बा के बाहरी इलाके की साइड होकर निकलकर तेज गति से जा रहे कैंटर चालक को रास्ते में रोककर लकडी लेकर आने व ट्रांसपोर्ट की अनुमति दिखाए जाने की बात कहीं।तो कैंटर चालक से पूछताछ करने पर कैंटर चालक ने बताया कि वह एका जनपद फिरोजाबाद से क्षेत्र के गांव बनवारीपुर वालो के यहां पर लकडी लेकर जा रहा है।अन्य जनपद से कैंटर में भरकर आई लकड़ी की परमीशन व ट्रांसपोर्ट परमिशन दिखाने के लिए कैंटर चालक से कहा तो कैंटर चालक किसी भी प्रकार का कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। चालक के द्वारा वन विभाग के क्षेत्रीय हल्का बीट प्रभारी चन्द्रपाल सिंह,सहायक वीट प्रभारी ललित कुमार से पूर्व महिला जनप्रतिनिधि के एक इत्र व्यापार से जुडे इत्र कारोबार प्रतिनिधि से बात कराई।इत्र कारोबारी से बातचीत हो जाने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने लकडी से भरी हुई कैंटर गाड़ी को बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया गया।इस सबंध में वन विभाग के चंद्रपाल सिंह बीट प्रभारी से जानकारी करने पर बताया कि बाहरी जनपद से लकडी लेकर जा रही कैंटर में छूट प्रजाति की लकड़ी थी।और नेता जी अवधेश का फोन आ गया था,तो इसलिए छोडनी पडीं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने
October 10, 2026
घर में घुसकर पिता-पुत्रवधू से मारपीट, महिला
October 10, 2026
शराब के लिए दो हजार रुपये नहीं
October 10, 2026
पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से
October 10, 2026
17 वर्षीय छात्र लापता, पिता ने कोतवाली
October 10, 2026
बहू के मायके वालों पर मारपीट और
October 10, 2026
सासनी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में
October 10, 2026
Weather
Hathras
10:17 pm,
Oct 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





