सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 अक्टूबर। जनपद के विकासखंड हसायन क्षेत्र के गांव खिटौली स्थित माता रमाबाई अंबेडकर शिक्षा समिति में डीएस-4 एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब का 20वां परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम साहब के जीवन, संघर्ष, विचारों और बहुजन समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने सामाजिक समानता, अधिकारों और बहुजन समाज की राजनीतिक भागीदारी के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग करने के लिए कार्य किया। इस दौरान उनके विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समानता, आपसी भाईचारे और जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रशांत कुमार शैले, एडवोकेट सतीश कुमार, मितेंद्र चौधरी, एडवोकेट आदित्य कुमार, वीरू फौजी, निशांत प्रताप, चंद्रपाल सिंह, सोनपाल, डॉ. अविनेश कुमार, केतन और रामेश्वर दयाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मान्यवर कांशीराम साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों और सामाजिक जागरूकता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने
October 10, 2026
घर में घुसकर पिता-पुत्रवधू से मारपीट, महिला
October 10, 2026
शराब के लिए दो हजार रुपये नहीं
October 10, 2026
पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से
October 10, 2026
17 वर्षीय छात्र लापता, पिता ने कोतवाली
October 10, 2026
बहू के मायके वालों पर मारपीट और
October 10, 2026
सासनी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में
October 10, 2026
Weather
Hathras
10:17 pm,
Oct 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





