Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 अक्टूबर। कस्बा के नगला रति मार्ग पर मोहल्ला अहीरान में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार दस अक्टूबर की शाम तीन बजे के करीब स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ वेद प्रकाश ने आकस्मिक औचक निरीक्षण किया।सीएमओ के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किए जाने के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात कार्यरत चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों में हडकंप मच गया।सीएमओ ने सीएचसी के प्रसव कक्ष, एनबीएसयू कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, लैब कक्ष का निरीक्षण करते हुए रजिस्टर चेक किए। सीएचसी परिसर में रोशनी कम होने के बारे में रात्रि में अंधेरा हो जाने व रोशनी कम दिखाई देने को लेकर रोशनी उजाला बढाने के लिए बीस वाट के एलईडी बल्ब लगाने और परिसर में खडी़ घास झाडियों को सफाई कराने व अन्य कमीयों को सुधारने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।एनबीएसयू कक्ष के निरीक्षण के दौरान तैनात स्टाफ नर्स पुरूष स्वास्थ्य कर्मी मोबीन खान से जान कारी करते हुए बच्चों के भर्ती किए जाने के बारें में जबाब तलब किया। एनबीएसयू में शिशु भर्ती मेंटेन रजिस्टर चेक करते हुए पूछा कि एक बच्चा ये दो किलो वजन का पैदा हुआ और उसे मात्र दो घंटे भर्ती करने के बाद भी छुट्टी कर दी।इस पर स्वास्थ्य कर्मचारी के जबाब से सीएमओ सहमत दिखाई नहीं दिए और स्वास्थ्य कर्मचारी का नाम लिखने के लिए अर्दलीय ड्राइवर को कहा गया। और बाकी कमियो को दो दिन में सुधार करने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.वरूण चौधरी को दिशा निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने बताया कि अभी संविदा एवं आउट सोर्सिंग कर्मचारी  हडताल पर चल रहे है।शासन के आदेश पर सभी स्वास्थ्य कर्मियो को कार्य करने के लिए वापिस बुलाए जाने के लिए पत्राचार किया है।अगर वह जल्द ही नही आए तो उनकी संविदा समाप्त करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page