Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 08 अक्टूबर। राया रोड पर ऊंचागांव में केनरा बैंक के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रक नंबर ने बिजली के तीन पोल तोड़ दिए। ट्रक की बॉडी दर्जनों बिजली के केबिलों में फंस गई, और ट्रक ड्राइवर ट्रक को चलता रहा जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पोल पर लगी डीपी भी क्षतिग्रस्त हुई। उस समय बिजली चालू न होने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने बताया की बैंक पर ग्राहकों की भीड़ रहती है। बैंक उसे समय बंद थी, अगर बैंक का खुलने का समय होता तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। बैंक की सामने की दीवार भी टूट गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक व ट्रक को पकड़ लिया। स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर और ट्रक को ऊंचागांव पुलिस चौकी ले जाकर जब्त कर लिया। केबिल सादाबाद राया मार्ग पर टूटकर गिर गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिसकर्मी और ग्रामीण और बिजली कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाई और उन्हें मार्ग से जल्दी हटा दिया जिससे यातायात जल्दी ही सुचारू हो गया। इस दौरान घायल हुए सतीश कुमार को उपचार के लिए ले जाया गया। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रक चालक व मालिक पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page