हाथरस 06 अक्टूबर। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में सोमवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कस्बा हाथरस जंक्शन निवासी दिगंबर (45) किसी काम से रति के नगला गया था। देर शाम वह बाइक से वापस कस्बा हाथरस जंक्शन लौट रहा था। रास्ते में गांव ठूलई के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दिगंबर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









